Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

आप को मिलेगा कर्नाटक के लोगों का आर्शीवाद : मान

बगलकोट । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कर्नाटक के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आशीर्वाद देने जा रहे हैं। मान तेरदल निर्वाचन क्षेत्र से आप के उम्मीदवार अर्जुन हलगीगौदर द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा, मैं तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर हूं। मैं उत्तर कर्नाटक में आप के लिए अधिक समर्थन देख रहा हूं। उन्होंने कहा, पंजाब राज्य में भी ऐसी ही स्थिति थी। मतदाताओं का आप पर भरोसा है। उन्होंने दिल्ली में किए गए विकास कार्यों के आधार पर मेरे जैसे एक आम आदमी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया दिया।
उन्होंने कहा, सरकार बनाने के लिए किसी रणनीति की जरूरत नहीं है। आप किसान समर्थक स्टैंड लेने, नौकरियां पैदा करने और ईमानदार प्रशासन देने में माहिर है। इस भरोसे के आधार पर आप को चुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *