Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

सुष्मिता का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा- जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज बॉडी के लिए खतरनाक

सुस्मिता सेन को़ 27 फरवरी को शूटिंग के सेट पर हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। अब उनका इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है सुष्मिता बहुत सही टाइम पर हॉस्पिटल आईं इसलिए बच गईं।

डॉक्टर का कहना है कि सुष्मिता पहले से काफी फिट थीं इसलिए उन्हें कम से कम नुकसान हुआ। हालांकि डॉक्टर का मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बॉडी को रिकवर होने का मौका नहीं मिल पाता।

सुष्मिता फिट थीं, इसलिए कम नुकसान हुआ- कार्डियोलॉजिस्ट
सुष्मिता का इलाज करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव भागवत ने कहा, ‘सुष्मिता का हाई फिजिकल एक्टिविटी उनके हार्ट को ज्यादा डैमेज करने से बचा ले गया। हालांकि मैं कहूंगा कि वो काफी लकी हैं कि सही समय पर सही जगह पर आ गईं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *