फीचर्डविदेश

ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों के बाद भारतीयों पर हमलों की धमकी

ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की घटनाओं के बाद खालिस्तान समर्थकों ने भारतीयों पर हमलों की धमकी दी है। ये सब ऐसे समय पर हो रहा है, जब हाल में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने भारत की यात्रा के दौरान आश्वासन दिया कि हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कोई स्थान नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्बनीज के समक्ष मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई थी। ताजा घटनाक्रम में खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को खालिस्तान रिमंबरेंस रैली करने और ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास का घेराव करने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पत्रकारों को धमकी के पोस्टर लगाए हैं। खालिस्तान समर्थकों ने 19 मार्च को ब्रिस्बेन में रेफरेंडम की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *