Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

स्मृति बोलीं-राहुल संसद में आकर माफी मांगें:हर भारतीय यही चाहता है

बजट सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत से पहले स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर विदेश में देश का अपमान करने, संसद से गैरहाजिर रहने और माफी न मांगने पर जमकर हमला बोला। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी की PM मोदी के लिए नफरत अब देश के लिए नफरत में बदल चुकी है। इसलिए हर भारतीय ये मांग करता है कि वे संसद में आकर माफी मांगें।

हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्मृति ईरानी के आरोपों पर कहा- ‘मैं माफी मांगने वालों से एक सवाल पूछना चाहता हूं। PM मोदी भी 5-6 देशों में गए थे। जहां उन्होंने कहा था कि भारत में जन्म लेना पाप है। अभिव्यक्ति की आजादी को कमजोर किया जा रहा है। सच बोलने वालों को जेल हो रही है। यह लोकतंत्र का अंत नहीं तो क्या है?

इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। हम भी उनसे पूछेंगे कि आप इतने देशों में गए और यहां के लोगों का अपमान किया। राहुल गांधी ने तो सिर्फ लोकतंत्र पर बात की। जब लोग बहस में जाते हैं, तो वे अपनी राय रखते ही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *