रैम्प पर वापस लौटीं जीनत अमान:71 साल की उम्र में दिखीं ग्लैमरस

लक्मे फैशन वीक 2023 का आज दूसरा दिन है, जहां कई बड़ी हस्तियां रैम्प वॉक करती हुई नजर आईं। इस इवेंट में बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर अपना कलेक्शन सभी के सामने पेश करते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने भी इस फैशन वीक में लंबे समय बाद रैम्प वॉक किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो देख फैंस ने की तारीफ

71 साल की उम्र में एक्ट्रेस को रैम्प वॉक पर चलते देख हर कोई हैरान हो गया। वीडियो में जीनत रेड एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। इस लुक को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और फ्लैट हील्स के साथ कम्पलीट किया है। जीनत शाहीन मन्नान के लिए शोस्टॉपर बनीं। फैंस एक्ट्रेस के स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लीजेंड’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दिल छू लेने वाला पल’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *