Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

RCB यहां भी फिसड्डी, महिला IPL में लगातार चौथी हार

मुंबई: अपनी मेंस टीम की ही तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम भी फिसड्डी ही साबित हो रही है। स्टार प्लेयर्स से सजी होने के बावजूद आरसीबी वीमेंस प्रीमियर लीग का एक मैच नहीं जीत पा रही। ब्रेब्रॉन स्टेडियम में गुरुवार रात स्मृति मंधाना की टीम को टूर्नामेंट की लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। इस बार यूपी वारियर्स ने उसे पूरे 10 विकेट से रौंदा।टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी 19.3 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। जवाब में यूपी वारियर्स ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कप्तान एलिसी हीली ने 47 गेंद में नाबाद 96 रन ठोके तो देविका वैद्य 31 गेंद में 36 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *