18 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का IPO:टाटा टेक्नोलॉजीज ने SEBI के पास DHRP दायर किया
टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने के लिए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दायर किया है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी के शेयरहोल्डर्स और मौजूदा प्रमोटर्स 9.57 करोड़ शेयरों को बेचने जा रहे हैं।
18 साल बाद टाटा ग्रुप का IPO
टाटा ग्रुप करीब 18 साल बाद कोई IPO लेकर आ रहा है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था। IPO को जरिये टाटा मोटर्स ने 8.11 करोड़, अल्फा टीसी होल्डिंग्स ने 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड ने अपने 48.6 लाख शेयरों की बिक्री करने का प्लान बनाया है।