Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

सतीश कौशिक की मौत से सदमे में हैं नीना गुप्ता

सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स और फैंस सतीश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच नीना गुप्ता ने भी एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया। इस वीडियो में नीना कहती हैं, ‘फ्रेंड्स आज सुबह-सुबह एक बहुत बुरी खबर के साथ मैं उठी हूं। इस दुनिया में एक ही आदमी था जो मुझे नैन्सी कहकर बुलाता था और मैं उसे ‘कौशिकन’ कहकर बुलाती थी। बहुत पुराना साथ था हमारा, दिल्ली में कॉलेज के दिनों से।’

‘इस बुरे समय में सतीश की पत्नी और बच्ची के साथ हूं’
वीडियो में एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बहुत बुरा हुआ, उसकी छोटी बच्ची वंशिका, उसकी वाइफ शशि उनके लिए बहुत मुश्किल समय है और अगर कुछ भी उनको चाहिए, तो मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गुड बाय कौशिकन’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *