Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

मां से मिलने पहुंचे थे नवाजुद्दीन, भाई ने रोका

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी मां से मिलने वर्सोवा स्थित बंगले पर पहुंचे थे जहां उनके भाई फैजुद्दीन ने उन्हें बाहर ही रोक दिया और अंदर नहीं जाने दिया। एक्स वाइफ आलिया और सगे भाई शमास के साथ नवाजुद्दीन के विवाद के चलते मां की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, इसी को देखते हुए नवाज उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

मां की स्ट्रेस को देखते हुए नवाज को रोका- भाई फैजुद्दीन
जब मीडिया ने फैजुद्दीन से पूछा कि उन्होंने नवाज को अंदर जाने से क्यों रोका। जवाब में उन्होंने कहा, ‘नवाज भाई की एक्स वाइफ आलिया ने उनके ऊपर रेप का केस दर्ज कराया है। अम्मी इन बातों से बहुत परेशान हैं, डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें आराम की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *