Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्योत्सव 2024 : श्रम विभाग का स्टॉल बना श्रमिकों एवं आम नागरिकों के आकर्षण का केंद्र


रायपुर : नवा रायपुर के अटल नगर राज्योत्सव स्थल पर राज्योत्सव के दूसरे दिन लोगों का उत्साह और उमंग खूब दिखा।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मे श्रम विभाग के स्टॉल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रदेश के श्रमिकों एवं नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी से संबंधित स्टॉल लगाया गया है।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, इस योजना में श्रमिक की मृत्यु हो जाने पर, उनकी दिव्यांगता के आधार उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
इसी तरह श्रम विभाग की एक अन्य योजना है मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना इसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिक के प्रथम 2 बच्चों को 1000रुपए से लेकर 10000 रुपए तक की छात्रवृत्ति बतौर प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर तक पढ़ाई जारी रखने और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना यह ऐसी योजनाएं है जिससे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों जिसमें महिलाएं भी शामिल है उन्हें उनके श्रम के लिए पेंशन भी दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में प्रतिमाह रुपये 1500/-पेंशन जीवन पर्यन्त दिया जाता है।
इस तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं उनके बच्चो को शैक्षणिक योग्यता अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। इस योजना में शैक्षणिक योग्यता अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे -पीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, रेल्वे, पुलिस इंट्रेस हेतु निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *