Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

पंजाब CM ने पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियारों पर रोक के लिए फंड मांगा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच दिल्ली में जारी सियासी जंग के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इस मुलाकात के दौरान भगवंत मान ने सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए फंड आवंटित करने का आग्रह किया है। अमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति के लिए ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। सीएम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से इसे सख्ती से रोकने की जरूरत है। उन्होंने इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गृह मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *