करीना कपूर बेटे तैमूर की नैनी को देती है 2.5 लाख रुपए फीस
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले करीना कपूर और सैफ अली खान के 2 बच्चे हैं। तैमूर और जेह अली खान। ऐसे में तैमूर को संभालने के लिए करीना है उनके लिए एक नैनी रखी हुई हैं। जो कभी अनंत अंबानी की नैनी भी रह चुकी है। अनंत और राधिका की शादी में वह भी पहुंची थीं। तैमूर की नैनी का नाम ललिता डिसिल्वा है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उससे ज्यादा वो जितनी फीस चार्ज करती हैं वह सुर्खियों की वजह बना हुआ है। खबर है कि वह 1 लाख या 2 लाख नहीं बल्कि वह इससे भी ज्यादा सैलरी लेती हैं।
