Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन लॉन्च हुआ:फॉल्कन 9 रॉकेट में 4 एस्ट्रोनॉट्स ने उड़ान भरी

NASA के स्पेस-X क्रू-6 मिशन की सफल लॉन्चिंग हुई। स्पेस-X फॉल्कन-9 रॉकेट (ड्रैगन एंडेवर) ने अमेरिका में फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर नंबर 39A से गुरुवार देर रात 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार गुरूवार दोपहर को करीब 12:15 बजे) लॉन्च होगा।

स्पेस-X का फॉल्कन-9 रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचाएगा। यह एलन मस्क के स्पेस-X की छठीं ऑपरेशनल क्रू फ्लाइट है। इसमें नासा के 2, रूस के 1 और UAE का एक अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

6 महीने रिसर्च करेंगे एस्ट्रोनॉट्स
एस्ट्रोनॉट्स का ये क्रू 6 महीने तक ISS पर रहेगा। यहां चारों एस्ट्रोनॉट्स हार्ट मसल टिशू, माइक्रोग्रैविटी में ह्यूमन सेल और टिशू को प्रिंट करने में सक्षम बायोप्रिंटर की टेस्टिंग करेगा। साथ रही ड्रग मैन्यूफैक्चरिंग तकनीक पर रिसर्च भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *