फीचर्डमनोरंजन

अक्षय ने की अपनी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय से लगातार चार फ्लॉप फिल्मों के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। उनके करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। उसके बाद एक और बार उनकी लगातार आठ फिल्में फ्लॉप हुई थीं।

अक्षय ने की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात

अक्षय कुमार ने कहा, ‘मेरी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। इसमें गलती किसी और की नहीं बल्कि मेरी है। क्योंकि ऑडियंस बदल रही है, लोग अब फिल्मों में कुछ और देखना चाहते हैं। इस वजह से हमें भी बदलने की जरूरत है, जिसकी मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *