नेवेल्स ओल्ड बॉयज से जुड़ सकते हैं मेसी
जनवरी में फुटबॉल ट्रांसफर विंडो के बंद होने के बाद अगली ट्रांसफर विंडो में होने वाले बदलावों के बारे में बातें होनी शुरू हो गई हैं। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और फ्रेंच क्लब पीएसजी से खेलने वाले लियोनेल मेसी अगली ट्रांसफर विंडो में अपने बचपन के क्लब नेवेल्स ओल्ड बॉयज से जुड़ सकते हैं। इस बात का खुलासा सर्जियो एगुएरो ने किया है। सर्जियो मेसी के साथ अर्जेंटीना से खेल चुके हैं।
सर्जियो ने बताया कि मेसी ने उनके साथ बात करते हुए ये खुलासा किया है। मेसी ने साल 1995 से 2000 तक अपने यूथ करियर के दौरान अर्जेंटीना के क्लब नेवेल्स की जूनियर टीम से खेला था। उस समय वे केवल 8 साल के थे। साथ ही, मेसी के ट्रांसफर को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि वे एक बार फिर बार्सिलोना से जुड़ सकते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार मेसी बार्सिलोना द्वारा किए जा रहे फोन नहीं उठा रहे हैं।
