Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर तोड़ा टीम इंडिया का सपना, सेमीफाइनल में 5 रन से हराया

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार सातवीं बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। भारत के खराब फील्डिंग और कैच लपकने के मौके छोड़ने से आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने 28 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर (52 रन, 34 गेंद) और जेमिमा रोड्रिग्स (43 रन, 24 गेंद) के बीच चौथे विकेट के लिये 41 गेंद में 69 रन की साझेदारी से उसने मैच में वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *