देशफीचर्ड

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

झारखंड सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे को शामिल किया गया है। अगर कैबिनेट में सभी मंत्रियों की सहमति मिल जाती है तो दिल्ली की तर्ज पर सरकार विशेष सत्र बुलाकर अपना विश्वास मत पेश कर सकती है।

इससे पहले, राज्य में जारी सियासी संकट के बीच 4 मंत्री रायपुर से रांची पहुंचे। गुरुवार को ये सभी कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख स्पेशल फ्लाइट से रायपुर से रांची रवाना हुए थे।

एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आलमगीर आलम ने बताया कि कल वापस आ रहे हैं। सरकार का कोई भी काम प्रभावित ना हो, इसलिए पहले से प्रस्तावित कैबिनेट में हिस्सा लेने के लिए रांची जा रहे हैं।

इस बीच, रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट के बाहर एक संगठन के लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। ये झारखंड सरकार के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ नरेबाजी कर रहे हैं। साथ ही अंकिता के हत्यारे शाहरुख को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन करने वालों में एक निर्दलीय पार्षद भी हैं। उन्होंने बताया कि वे भगोड़ा सरकार की निंदा करते हैं। जहां बेटियों को हिंदू के घरों में पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है, वहां की पूरी सरकार भागकर दूसरे राज्य में शरण ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *