अर्जुन को नजदीक भी देखना पसंद नहीं करते सलमान:
सलमान खान और अर्जुन कपूर में तल्खी किसी से छुपी नहीं है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद से ही सलमान और अर्जुन कभी एक साथ एक फ्रेम में नहीं दिखे। सलमान नहीं चाहते कि जब वो किसी अवॉर्ड शो या इवेंट में जाएं तो उनका सामना अर्जुन से हो।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2017 में हुए एक अवॉर्ड शो में सलमान ने जानबूझकर अर्जुन को इग्नोर किया था। सलमान ने शो के ऑर्गनाइजर्स से कहा था कि जब अर्जुन स्टेज पर परफॉर्म करने आएं तो उन्हें स्टेज पर न बुलाया जाए।
अर्जुन की परफॉर्मेंस से पहले शो से निकल गए सलमान
KOIMOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में एक शो के दौरान अर्जुन और सलमान का सामना होना था, लेकिन सलमान ने ऑर्गनाइजर्स को बुलाकर सबसे पहले अर्जुन के परफॉर्मेंस के बारे में पूछा और उन्हें सख्त हिदायत दी कि अर्जुन के परफॉर्मेंस के समय उन्हें किसी भी दशा में स्टेज पर न बुलाया जाए।
