सरकारी बीमा कंपनियों का अडानी ग्रुप में लगा है कितना पैसा?
नई दिल्ली: अडानी समूह लगाजार सुर्खियों में बना हुआ है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए थे। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप में सरकारी बीमा कंपनियों ने कितना निवेश किया हुआ है, इस बारे में वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पांच सरकारी बीमा कंपनियों का अडानी समूह से संबंधित कंपनियों में कुल 347.64 करोड़ रुपये का निवेश है, जो इनकी (बीमा कंपनियों) कुल संपत्ति का 0.14 प्रतिशत है। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उनसे अडानी समूह की कंपनियों में बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा किए गए निवेश या कर्ज के संदर्भ में सवाल किया गया था।
