निषाद कुमार की तोक्यो पैरालिंपिक में चांदी

भारत के पैरा ऊंची कूद ऐथलीट निषाद कुमार ने तोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया। निषाद ने 2.06 मीटर जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने तोक्यो पैरालम्पिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था, जबकि विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। टि्वटर पर पीएम मोदी और वीरेंदर सहवाग सहित दिग्गजों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *