Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

एयर विस्तारा पर DGCA का एक्शन:नियम का पालन नहीं करना पढ़ा भारी

सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयर विस्तारा पर 70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने देश के नॉर्थ ईस्ट रीजन के कम सेवा वाले एरियाज के लिए मैंडेटेड फ्लाइट्स के मिनिमम नंबर का संचालन नहीं करने के लिए एयर विस्तारा पर यह जुर्माना लगाया है।

एयर विस्तारा पर जुर्माना पिछले साल अक्टूबर में अप्रैल 2022 में नियमों का पालन नहीं करने के लिए लगाया गया था। DGCA के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन पहले ही जुर्माना भर चुकी है।

इस मामले पर विस्तारा के स्पोक्सपर्सन ने कहा, ‘विस्तारा पिछले कई सालों से रूट डिस्पर्सल गाइडलाइंस (RDG) का पूरी तरह से पालन कर रही है। वास्तव में हम लगातार अलग-अलग कैटेगरीज में अपेक्षित ASKMs (अवेलेबल सीट किलोमीटर) से ज्यादा तैनात कर रहे हैं, जैसा कि RDG रूल में निर्धारित किया गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *