MLA ठाकरे बोले- वर्ली से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें, देखते हैं आप कैसे जीतते हैं
आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे को चुनाव लड़ने की खुली चुनौती है। आदित्य का यह बयान शुक्रवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना के एक इवेंट के दौरान आया। उन्होंने एकनाथ शिंदे को असंवैधानिक मुख्यमंत्री बताया। आदित्य ने यह भी कहा कि मैं वर्ली विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। आप अपने पद से इस्तीफा दें और वर्ली से चुनाव लड़ें, देखते हैं आप कैसे जीतते हैं।
आदित्य ने शिवसेना के सभी 40 बागी विधायकों और 13 सांसदों को अपने पद से इस्तीफा देने और नए सिरे से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
मुंबई में तानाशाही चल रही है- आदित्य आदित्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने तंज कसते हुए कहा- मुझे ऐसा लगता है कि मुंबई में तानाशाही चल रही है। एक साल हो गया लेकिन BMC के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। सरकार ने वहां एक प्रशासक नियुक्त कर दिया है जिसे सीएम आदेश देते हैं। हम चुनाव के लिए तैयार हैं और हम ही चुनाव जीतेंगे।