Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

पाक आर्मी के खिलाफ बोलने पर 5 साल की जेल:शाहबाज सरकार ने तैयार किया बिल

आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान की सरकार ने वहां की आर्मी और न्यायालयों को विवादों से बचाने के लिए एक बिल तैयार किया है। इसके तहत वहां के पीनल कोड और सीआरपीसी की धाराओं में बदलाव किया जाएगा।

सरकार ने जो नई धाराएं प्रपोज की हैं उनके तहत अगर कोई भी व्यक्ति आर्मी या वहां की कोर्ट को लेकर कोई अपमानजनक कमेंट करेगा तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा और उस पर जुर्माना भी लगेगा।

पीएम और गृह मंत्रालय की सिफारिश पर तैयार किया बिल
इस बिल को गृह मंत्रालय ने कैबिनेट और पीएम की सिफारिशों पर ड्राफ्ट किया है। जिसे पाकिस्तान के कानून और न्याय मंत्रालय ने भी परखा है। जल्द ही इसे पास होने के लिए कैबिनेट को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *