पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर FIR:पत्नी एंड्रिया का आरोप- नशे में गालियां दीं, मारपीट की
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर से एक बार मुसिबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है और मुंबई के बांद्रा पुलिस्ट स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति विनोद कांबली ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
उधर बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका फोन बंद जा रहा है। उनकी पत्नी एंड्रिया ने अपनी शिकायत में खाना बनाने वाली बर्तन से हमला करने का आरोप लगाया है। इससे उनके सिर में चोट आई है।
पुलिस ने कांबली को नोटिस दिया
रविवार को बांद्रा पुलिस कांबली के घर पहुंची। उन्होंने कांबली को सेक्शन 41A अंतर्गत नोटिस दिया है। उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराना होगा।