Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

जम्मू में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव

जम्मू के मलिक बाजार में शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव हो गया। स्थानीय प्रशासन जम्मू में अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला रहा था तभी लोग नाराज हो गए और ‌उन्होने अतिक्रमण हटा रहे लोगों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले लाठियां चलाई। स्थिति बिगड़ने पर लोगों को काबू करने के लिए जम्मू पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।। घटना के बाद जम्मू में तनाव की स्थिति बन गई।

जम्मू कश्मीर में लंबे समय बाद प्रशासन पर पथराव की खबर सामने आई है। यहां पहले तो सेना और सरकारी कर्मचारियों पर पथराव की घटनाएं आए दिनों हुआ करती थी, लेकिन बीते लंबे समय से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा था।

हुर्रियत कांफ्रेंस नेता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया
गुरुवार को अनंतनाग जिले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता काजी यासिर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया गया था। अधिकारियों ने कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मोहम्मद मकबूल डार की पत्नी से करीब 11000 वर्ग फीट जमीन वापस ले ली गई। प्रशासन ने दावा किया गया कि इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *