Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

रो पड़ीं पीटी उषा:कहा- जब से सांसद बनी परेशान किया जा रहा

भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट पीटी उषा दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। उषा ने केरल के कोझिकोड में मौजूद अपनी एकेडमी ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ की जमीन पर अवैध निर्माण के आरोप लगाए।

उषा ने कहा कि इस एकेडमी में देशभर से बच्चियां आती हैं। ये उनकी सुरक्षा का मामला है। एकेडमी की जमीन पर कुछ दबंग अवैध निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

एकेडमी में लड़कियों से हुई छेड़खानी
उषा ने कहा- मेरे राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ को निशाना बनाया जा रहा है। मुझ पर निजी हमले हो रहे हैं। कुछ गुंडों ने शुक्रवार रात एकेडमी में घुसकर गुंडागर्दी की। लड़कियां इससे डर गई हैं। इस तरह की हरकतें बहुत पहले से हो रही हैं। एकेडमी में 25 लड़कियां हैं। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पिछले साल पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *