ITBP जवानों ने माइनस 40°C में झंडा फहराया
देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशवासियों का जोश हाई है। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15 से 17 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों ने भी पूरे जोश के साथ झंडा फहराया। आईटीबीपी के जवान जिन्हें हिमवीर कहा जाता है, उन्होंने माइनस 40°C पर भी पूरे जोश के साथ तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।