Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

कोरोना, मंदी व महंगाई से बाजार गिरे और सोना चढ़ा

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। 15 साल में सोने ने 366% का रिटर्न दिया, जो शेयर बाजार से 179% व एफडी से 164% तक ज्यादा है। 2020-21 में कोरोना से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। लंबे लॉकडाउन लगे। औद्योगिक उत्पादन थमा। इस दौरान सोने में निवेश बढ़ा। 2022 में बाजार खुले। डिमांड बढ़ी। महंगाई चढ़ी। सरकारों ने सख्त कदम उठाए। बाजार गिरे तो निवेशकों ने फिर सोने में निवेश बढ़ा दिया।

बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि 2023 में भी सोना 10% से ज्यादा रिटर्न देगा। इसके भाव 63 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं। आने वाले दिनों में शादियों के सीजन की खरीदारी जोर पकड़ेगी, उसका भी असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *