एअर इंडिया के टाटा में एक साल पूरे:कंपनी का एवरेज डेली रेवेन्यू हुआ डबल

टाटा ग्रुप में वापसी के बाद शुक्रवार को एयर इंडिया के एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एयरलाइन के चीफ एग्जीक्यूटिव कैंपबेल विल्सन ने भी कंपनी के कर्मचारियों को लेटर लिखकर बधाई दी है। 27 जनवरी 2022 को ही टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर सरकारी कंपनी एअर इंडिया को टेकओवर किया था। इसके बाद टाटा देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन बन गई थी।

विल्सन ने बताया कि टाटा ग्रुप में शामिल होने के बाद एयरलाइन ने पिछले एक साल में कोविड-19 महामारी के प्रभावों से निपटते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी अधिग्रहण की पहली वर्षगांठ के मौके पर 20 बोइंग 787 और 10 बोइंग 777X के साथ 190 बोइंग 737 मैक्स नैरो बॉडी विमानों के लिए एक ऑर्डर देने के लिए तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *