रूस ने यूक्रेन के दो पॉवर प्लांट्स को निशाना बनाया
रूस-यूक्रेन के बीच जंग अब भी जारी है। गुरुवार को रूसी सैनिकों यूक्रेन के ओडेसा शहर पर 30 से ज्यादा मिसाइलें दागी। इनमें से कुछ मिसाइलें यहां बने दो बड़े पावर प्लांट में गिरीं। 25 जनवरी के ही UNESCO ने इस शहर को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने की घोषणा की थी।
यूक्रेन एयरफोर्स के मुताबिक, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। एयरफोर्स के स्पोक्सपर्सन यूरी इहनाट ने कहा कि 6 रूसी एयरक्राफ्ट से 30 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। इनमें से 15 राजधानी कीव पर दागी गईं। रूस अब इंफ्रास्ट्रचर को निशाना बना रहा है।
यूक्रेन की सेना ने हवाई हमलों का जवाब दिया
यूक्रेन की सेना भी रूस के हमलों का जवाब दे रही है। यूक्रेन की सेना के जनरल ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा था- हमें आशंका है कि रूस नए साल की शुरुआत में हमले तेज कर सकता है। वो आर्मी में 2 लाख सैनिक रिक्रूट करने जा रहा है। यूक्रेन एयरफोर्स के मुताबिक, गुरुवार (26 जनवरी) को एयर डिफेंस सिस्टम ने 24 रूसी मिलाइलें मार गिराई हैं।