Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

फेमस एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को हार्ट अटैक

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को गुरुवार को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। बता दें कि अन्नू कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

जानकारी के मुताबिक, अन्नू कपूर को गुरुवार की सुबह सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *