भारतीय हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर हार्दिक वर्ल्डकप से बाहर

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के महत्वपूर्ण क्रॉसओवर मैच से पहले स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह मेंस हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। हार्दिक को वेल्स के खिलाफ भारत के पूल D के आखरी गेम के लिए आराम दिया गया था। हॉकी इंडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हार्दिक की जगह राज कुमार पाल को टीम में शामिल किया जाएगा।

शुरआत में चोट गंभीर नहीं लग रही थी – रैड
भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्रैहम रैड ने कहा कि, शुरुआत में चोट इतनी गंभीर नहीं लग रही थी। रिहैबिलिटेशन और ऑन फील्ड अस्सेस्मेंट के बाद हमने फैसला लिया है कि, हम हार्दिक की जगह राज कुमार पाल को रेप्लस करेंगे। हार्दिक का वर्ल्ड कप अच्छा जा रहा था। वे इंजरी को लेकर दुखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *