लेडी IPS का कॉलर पकड़ा, महिला SI की पिटाई की
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदर्शनकारियों ने महिला एसआई की पिटाई की है। पिटाई करने वाले पुलिस परिवार के सदस्य हैं। ये लोग रायपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हाईवे को जाम कर दिया था। एक महिला प्रशिक्षु आईपीएस प्रदर्शनकारियों को समझाने गई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने आईपीएस का कॉलर पकड़ लिया। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई बचाव के लिए गई।
बचाव के लिए गई महिला एसआई का पुलिस परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया। एसआई को पकड़कर कई महिलाओं ने पिटाई शुरू कर दी। बड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और महिला एसआई को बचाया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में सहायक आरक्षकों के परिवार की महिलाओं वेतन में बढ़ोत्तरी और प्रमोशन की मांग को लेकर रायपुर में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं।
आंदोलन के दौरान मंगलवार को पुलिस परिवार की महिलाएं हेड क्वार्टर घेरने जा रही थी। पुलिस परिवार की महिलाओं को रास्ते में रोक दिया गया। इस दौरान महिलाएं पुलिस अधिकारियों से भिड़ गईं। आंदोलन कर रही महिलाओं ने प्रशिक्षु आईपीएस रत्ना सिंह का कॉलर पकड़, उन्हें मारने का प्रयास किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर दिव्या सिंह की महिलाओं की भीड़ ने पिटाई कर दी।