Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरी तिमाही नतीजे घोषित, 15 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित हो चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में रिलायंस ने, उपभोक्ता व्यवसायों के दम पर ₹240,963 करोड़ का कन्सोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल किया है। यह सालाना आधार पर 14.8% ज्यादा है। रिलायंस का तिमाही कन्सोलिडेटेड सालाना आधार पर 13.5% बढ़कर ₹38,460 करोड़ रहा है। इसमें उपभोक्ता व्यवसायों और अपस्ट्रीम की खास भूमिका रही है। तीसरी तिमाही का कन्सोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 0.6% बढ़कर ₹17,806 करोड़ रहा है। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही में रिलायंस का कैपिटल एक्सपेंडिचर ₹37,599 करोड़ जा पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का आउटस्टैंडिंग कर्ज़ ₹303,530 करोड़ रहा है, जबकि कैश और कैश इक्विवैलेंट ₹193,282 करोड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *