पीवी सिंधु का सफर पहले ही राउंड में समाप्त
नई दिल्ली: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। पूर्व चैंपियन और दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को महिला एकल मुकाबले में थाईलैंड की दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग के खिलाफ सीधे गेम में 12-21 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। 25 साल की सुपानिदा ने पिछली बार भी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सिंधु को हराया था। वहीं साइना नेहवाल ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को तीन गेम तक गए मुकाबले में 21-17, 12-21, 21-19 से हराया। साइना की भिड़ंत अब तोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट चेन युफेई से होगी।
