400 दिन की तैयारी… मुस्लिमों की बात, 2024 के लिए पीएम मोदी ने सेट कर दिया एजेंडा
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक खत्म हो गई। बैठक के अंतिम दिन पीएम मोदी ने कार्यकारिणी को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन से साल 2024 के लोकसभा चुनाव का एजेंडा भी लगभग साफ कर दिया। पीएम मोदी ने 400 दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक्टिव होने को कहा। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दे दिया। इससे साफ हो गया कि बीजेपी नड्डा के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव में उतरेगी। पीएम मोदी के संबोधन में इस साल 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए भी संदेश था।
