Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

2 जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल:CM दिलाएंगे सदस्यता

गुजरात के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय कमलम् में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक को पार्टी जॉइन कराएंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

17 मई को दिया था इस्तीफा
लंबे समय से कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हार्दिक ने 17 मई को ट्विटर पर इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए थे। इस्तीफे के बाद से वह लगातार भाजपा के कामों की तारीफ कर रहे थे और खुद को हिंदुत्व का समर्थक भी बता रहे थे। तभी से ही इसकी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वे भाजपा में शामिल होंगे।

राम मंदिर, CAA, NRC की तारीफ की
कांग्रेस छोड़ने के बाद हार्दिक पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर, CAA, NRC की भी तारीफ की थी। इस बारे में उनका कहना था कि युवा देश के लिए सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस का एक ही काम है- केंद्र सरकार का विरोध करना। देश अयोध्या में राम मंदिर, 370, CAA, NRC और GST जैसे फैसले चाहता है, जबकि कांग्रेस केवल बाधाएं खड़ी करती है। कांग्रेस पर गुस्सा इसलिए आता है, क्योंकि यहां अक्सर धर्म की अनदेखी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *