Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

बेंगलुरु में प्रियंका गांधी की ‘ना नायकी’ रैली

कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस ने सोमवार को महिलाओं के लिए ‘ना नायकी’ यानी ‘मैं नेता हूं’ रैली आयोजित की। इसमें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे।

इसका ऐलान स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने किया। प्रियंका ने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा। आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है। पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा के लॉन्च पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया था।

कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह LPG के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *