ईरान में हिजाब का विरोध ठंडा पड़ा:4 महीने में 20 हजार लोगों को जेल हुई
ईरान में चार माह से चल रहा हिजाब विरोधी प्रदर्शन अब थम गया है। हताश होकर लोगों ने प्रदर्शन छोड़कर घर वापसी करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे तर्क यह है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सरकार पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। उल्टा सरकार और भी ज्यादा सख्त रवैया अपना रही है। प्रदर्शन खत्म हो गया है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
इधर, लोगों में सरकार के प्रति जमकर विरोध अब भी व्याप्त है। दरअसल, 13 सितंबर को 22 साल की महसा अमिनी अपने परिवार से मिलने तेहरान आई थी। उसने हिजाब नहीं पहना था। पुलिस ने तुरंत महसा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के 3 दिन बाद यानी 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया।