Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CM भूपेश बोले- अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं युवा

रायपुर।दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में बारहवें बैच के 25 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *