23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया-केएल राहुल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल अपनी रिलेशनशिप की खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के सेलिब्रेशन 3 दिन तक चलेंगे। हालांकि फैमिली में से किसी ने अभी तक इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
21 जनवरी से शुरू होंगे प्री वेडिंग फंक्शन्स
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी इसी साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होंगे। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स 21 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं।