जंग जीतने के लिए रूस ने बदला कमांडर:पुतिन ने सेना के सबसे बड़े अधिकारी को सौंपी कमान,

यूक्रेन जंग में रूस को लगातार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन तेजी से रूस को हारे अपने शहर वापस छुड़वा रहा है। इस बीच पुतिन ने अब अपने कमांडर को ही बदल दिया है।अब रूस की ओर से लड़ी जा रही यूक्रेन जंग के नए कमांडर रूसी सेना के सबसे बड़े अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव होंगे, जो रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हैं।

वालरी गेरासिमोव साल 2012 से इस पद पर हैं। वो अब सर्गेई सुरोविकिन की जगह यूक्रेन जंग की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। सुरोविकिन पिछले तीन महीनों से यूक्रेन जंग का नेतृत्व कर रहे थे।

अपनी ताकत बढ़ाने लगे थे सर्गेई सुरोविकिन
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि आर्मी फोर्सेस की अलग-अलग ब्रांच में बेहतर तालमेल के लिए यह फेरबदल किया गया है। मिलिट्री एनालिस्ट रॉब ली के मुताबिक सुरोविकिन को इसलिए नहीं हटाया गया है कि वो यूक्रेन युद्ध में जीत नहीं पा रहे थे। बल्कि इसके पीछे राजनीतिक वजह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *