सीएम भूपेश बघेल ने की अमित शाह से मुलाकात, एयरपोर्ट पर ही दिया खास गिफ्ट
रायपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गरियाबंद प्रवास से लौटकर अमित शाह से मुलाकात करने के लिए सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हें स्मृति स्वरूप भेंट की।
अमित शाह से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी को 2024 में 10 साल पूरे होंगे। महंगाई बेरोजगारी से सब त्रस्त हैं। जो वादे केंद्र सरकार ने किए थे, रोजगार की बात कही थी लोगों को कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। हम 2023 भी जीतेंगे और 2024 में सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे।
