केंद्र ने PAFF को आतंकी संगठन घोषित किया:जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था,
केंद्र सरकार ने TRF के बाद अब जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन PAFF और इसके सभी समूहों को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत यह कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी।
PAFF ने बीते साल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 4 सैनिक मारे गए थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। इस संगठन ने कश्मीर में जी-20 बैठक का आयोजन करने के खिलाफ धमकी दी थी।
इसके अलावा गृह मंत्रालय ने अरबाज अहमद मीर को आतंकवादी घोषित किया गया है। वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है। अरबाज जम्मू-कश्मीर के रहने वाला है, फिलहाल वह पाकिस्तान में रह रहा है।
इससे पहले गृह मंत्रालय ने गुरुवार रात लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF पर बैन गया दिया था। यह संगठन जम्मू-कश्मीर में कई टारगेट किलिंग में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार देर रात TRF पर प्रतिबंध लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया।