रूस ने भेजा हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस जंगी जहाज
रूस ने बुधवार को अटलांटिक महासागर में एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस लड़ाकू जहाज ‘गोर्शकोव’ भेजा है। इसे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए पुतिन के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और लड़ाकू जहाज के कमांडर के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। पुतिन ने कहा, ‘जहाज में जिरकोन हाइपरसोनिक हथियार फिट किए गए हैं। मुझे उम्मीद है की ये ताकतवर हथियार बाहरी खतरों से रूस की रक्षा करेंगे।’
हिंद महासागर से भी गुजरेगा ‘गोर्शकोव’
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बताया कि ‘गोर्शकोव’ अटलांटिक महासागर के बाद हिंद महासागर और भूमध्य सागर से भी गुजरेगा।