Google Analytics Meta Pixel
Saturday, August 1, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार:बगहा से की समाधान यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई है। ठंड के बीच मुख्यमंत्री बगहा से दरुआबाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने सरकारी योजनाओं का हाल जाना। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बजट सत्र के बाद मैं देश की यात्रा पर निकलूंगा।

उन्होंने कहा कि पहले अपने राज्य का विकास देख रहे हैं। यहां के सारे काम पूरे करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। बजट सत्र पूरा होने के बाद हम देश की यात्रा पर निकलेंगे। इससे पहले दरुआबाड़ी गांव की लड़कियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तुरंत इसे देखिए। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों की पढ़ाई है।

बगहा के बाद नीतीश कुमार बेतिया पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम की पहले चरण की यात्रा 29 जनवरी को लखीसराय में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *