मां की तबीयत खराब, इसलिए रात नहीं रुके राहुल

UP में भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा और आखिरी दिन है। गुरुवार को करीब 5 घंटे तक भारत जोड़ो यात्रा ने शामली के ऊंचागांव में विश्राम किया। उसके बाद ऊंचागांव से दोपहर में करीब 3 बजे यात्रा फिर शुरू हुई। जो बाद में कैराना पहुंची। कैराना में राहुल को देखने के लिए हजारों लोग सड़कों पर इकट्ठा थे। राहुल ने हाथ हिलाकर कैराना वालों का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद यूपी हरियाणा बॉर्डर की ओर बढ़ गए।

इस वक्त राहुल लोगों के साथ यमुना ब्रिज पर बने रॉयल रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए रुक गए हैं। यात्रा ने करीब 30 मिनट का टी ब्रेक लिया है। इसके तुरंत बाद यात्रा हरियाणा राज्य में प्रवेश कर जाएगी।

सुबह शामली के एलम से शुरू हुई थी यात्रा

गुरुवार सुबह शामली के एलम से यात्रा शुरू हुई। कैराना के ऊंचागांव में 5 घंटे तक स्टे किया। यात्रा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ऊंचागांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए राहुल ने यूपी में यात्रा के साथ नाइट स्टे नहीं किया। दिल्ली चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *