देशफीचर्ड

इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों को 10 साल की सजा:भारत के खिलाफ साजिश रचने के दोषी

दिल्ली की NIA कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों दानिश अंसारी, आफताब आलम, इमरान खान और ओबैद उर रहमान को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

सोमवार को कोर्ट ने इन्हें भारत के खिलाफ साजिश रचने का दोषी करार दिया था। चारों को IPC की धाराओं के साथ ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया गया था।

कोर्ट ने यह कहते हुए आदेश पारित किया कि आरोपियों ने 7 जुलाई को अपना दोष स्वीकार कर लिया था। NIA ने सितंबर 2012 में इनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

इससे पहले कोर्ट ने 31 मार्च को कहा था कि चारों दोषी इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हैं। इस संगठन पर भारत के कई हिस्सों में आतंकी घटनाओं की साजिश रचने का आरोप है।

बम धमाकों के लिए भर्तियां कीं
दोषियों ने आपराधिक साजिश के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों, खासकर दिल्ली में बम धमाकों और आतंकवादी गतिविधियों के लिए बड़े पैमाने पर नए सदस्यों की भर्ती की। इसमें पाकिस्तान स्थित सहयोगियों के साथ-साथ स्लीपर सेल की मदद और उनका सहयोग शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *