भारत का स्कोर 2 विकेट पर 210 रन के पार
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जा रहा है। तीसरे दिन दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट गंवाकर 210+ रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 90+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 140+ रन पीछे है।
पुजारा ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 12 पारियों के बाद फिफ्टी लगाई। पिछला अर्धशतक पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ ही इसी साल फरवरी में चेन्नई में लगाया था। पुजारा ने 91 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह एशिया के बाहर उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा।
रोहित ने टेस्ट करियर की 14वीं फिफ्टी लगाई। वे 59 रन बनाकर आउट हुए। यह इस सीरीज की उनकी दूसरी फिफ्टी रही। रोहित ने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप निभाई। जिस फील्ड अंपायर (रिचर्ड इलिंगवर्थ) ने उन्हें जीवनदान दिया था, बाद में उसी के निर्णय ने रोहित को पवेलियन भेजा।
भारत की पारी के 48वें ओवर में ओली रॉबिन्सन की बॉल रोहित के पैर पर लगी। रिचर्ड ने उन्हें आउट दिया। इसके बाद रोहित ने रिव्यू लिया। बॉल लेग स्टंप को छूकर निकल रही थी और अंपायर्स कॉल हुआ। रोहित इसी का शिकार हो गए। अगर अंपायर नॉटआउट देता तो रोहित क्रीज पर बने रहते।
