Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

बर्थडे पर छोटी पार्टी रखेंगे शाहरुख खान

ड्रग्स केस में फंसे बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शनिवार को फाइनली जमानत पर रिहा होकर घर पहुंच गए हैं। आर्यन के गिरफ्तार होने के बाद शाहरुख खान ने अपने सभी प्रोजेक्ट्स पर काम रोक दिया था। अब आर्यन के घर आने के बाद शाहरुख नवंबर में एक बार फिर काम पर वापस लौट सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ और डायरेक्टर एटली की टीम को इस बारे में इन्फॉर्म भी कर दिया है।

कुछ न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान 2 नवंबर को अपने बर्थडे पर एक छोटी सी पार्टी रखेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को आर्यन के बर्थडे के बाद वह अपनी फिल्मों की शूटिंग पर दोबारा वापस आ जाएंगे। आर्यन के गिरफ्तार होने से पहले शाहरुख को ‘पठान’ की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होना था मगर आर्यन के केस के बाद उन्होंने इस पूरे शेड्यूल को टाल दिया था।

बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। एनसीबी का आरोप है कि आर्यन खान ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं और इंटरनैशनल ड्रग सिंडिकेट से उनके संबंध हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को इस मामले में उन्हें कई शर्तों के साथ जमानत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *